लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण सशक्तिकरण सभा का आयोजन | Ramji Pandey

लखीमपुर से बसंत मिश्रा की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी:आज जनपद लखीमपुर खीरी सदर के आर्य समाज मंदिर में एक भव्य ब्राह्मण सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व प्रमुख समाजसेवी, ब्राह्मण शिरोमणि एवं अध्यक्ष ब्राह्मण परिवार सेवा समिति, आदरणीय श्री अवधेश मिश्रा जी ने किया। सभा का आयोजन ब्राह्मण समाज की एकजुटता और समाज के हित में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श के लिए किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद उपस्थित सभी ब्राह्मण भाइयों ने समाज को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के उत्थान और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही सभी संगठनों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 इस विषय पर रामजी पांडे ने कहा, "जनपद में सभी ब्राह्मण संगठनों का एकजुट होना आगामी भविष्य के अच्छे संकेत हैं।" उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे ब्राह्मण समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अवधेश मिश्रा जी को इस अवसर पर शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सभा में शामिल सभी ब्राह्मण भाईयों ने उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर कार्यों की सराहना की और उनके नेतृत्व में समाज को प्रगति की ओर ले जाने की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे का आशीर्वाद प्राप्त किया और ब्राह्मण समाज के उत्थान और विकास के लिए संगठित रूप से कार्य करने की शपथ ली।