अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन TNI

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2024: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र कारी गिरफ्तारी के विरोध में आज जंतर मंतर पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन INDIA गठबंधन और आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा किया गया था।

इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश और नाराजगी को दर्शाता है।

प्रदर्शनकारियों में लखीमपुर खीरी के स्वतंत्र नेता रामजी पांडे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई है और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें भाजपा सरकार पचा नहीं पा रही है और इसीलिए ऐसे तानाशाही कदम उठा रही है।

इस मौके पर राम जी पांडे ने कहा, "हम इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को तुरंत रिहा किया जाए। यह लोकतंत्र की हत्या है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

विरोध प्रदर्शन के दौरान, विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना की और जनता से आह्वान किया कि वे इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएं।

यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इसे पूरे देश में सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से व्यापक कवरेज मिली। जनता की भारी समर्थन और भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि एक जनांदोलन बन गया है।