रामायण पाठ करवाकर बच्चों को धर्म, संस्कृति से जोड़ेगी REET Classes लखीमपुर

लखीमपुर खीरी नगर के सेठ घाट रोड पर स्थित RCC (रीत कोचिंग क्लासेज) ने बच्चों के धार्मिक, शारीरिक एवं शैक्षिक विकास के उद्देश्य से हर रविवार को रामायण पाठ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म और संस्कृति से जोड़ना है।

RCC की संचालिका रीता श्रीवास्तव ने बताया कि वह सोमवार से शनिवार तक कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को गणित, विज्ञान, और अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ाती हैं। रविवार के दिन को अवकाश के बजाय धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए समर्पित करने का विचार आया। उन्होंने कहा, "अक्सर बच्चे रविवार को मानसिक रूप से छुट्टी मानकर देर से उठते हैं। लेकिन इस पहल से बच्चों को सुबह 6 बजे सेंटर आने के लिए 5 बजे उठना होगा, जिससे उनकी हेल्थ और शारीरिक विकास में मदद मिलेगी और उनकी दिनचर्या भी सुधरेगी।"

रामायण पाठ के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कृति की जानकारी दी जाती है। रीता श्रीवास्तव ने कहा, "आधुनिक शिक्षा के दौर में बच्चे हिंदी पठन में कमजोर हो जाते हैं। लगातार राम चरित मानस पढ़ने से बच्चों में हिंदी का अविरल प्रवाह होगा। साथ ही, उन्हें धर्म ज्ञान के साथ भगवान राम और माता जानकी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी मिलेगी।"

RCC ने पहले भी गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा इलाके में आधुनिक शिक्षा के साथ धर्मज्ञान की शुरुआत की थी, जिसे समाजसेवियों, धर्मविदों, और शिक्षाविदों द्वारा खूब सराहा गया था। इस रविवार कोचिंग सेंटर में रामायण पाठ करने आए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। लगभग 2 घंटे तक रामायण पाठ करने के बाद साप्ताहिक धर्म कक्षा का समापन मैंगो पार्टी के साथ किया गया।

इस प्रकार की पहल से बच्चों को धर्म, संस्कृति और शिक्षा के साथ जोड़कर उनका समग्र विकास किया जा रहा है। Reet Coaching Classes की यह पहल लखीमपुर खीरी के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए एक प्रेरणा बन रही है।