Lakhimpur Kheri||भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल

लखीमपुर, 25 जुलाई 2024 – लखीमपुर खीरी में एक बड़ी घटना ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस ने मितौली थाना क्षेत्र के किरमानी गांव, हाल पता नगर के बाइपास निवासी रामसेवक वर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार जिले के निवासी पूर्व फ़ौजी राम सेवक वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भगवान शिव पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो व्यापक रूप से निंदनीय  है। 
इस घटना ने समाज में गहरे आक्रोश और दुख की लहर दौड़ा दी है।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग थाने जाकर अधिकारियों से मिले और रामसेवक वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

लखीमपुर सदर के स्वतंत्र  नेता और समाजसेवी रामजी पांडे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "राम सेवक वर्मा की पोस्ट पढ़कर बहुत दुख हुआ। हमारे धर्म, पूजा, या व्यक्तिगत विश्वास पर सवाल उठाना या उनका अपमान करना बेहद निंदनीय है। यह हमारे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।"

रामजी पांडे ने संबंधित पुलिस प्रशासन से इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, "संबंधित पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि इस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। ऐसे कृत्य हमारे समाज की शांति और एकता को नुकसान पहुंचाते हैं, और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनकी मांग के बाद रामसेवक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

इस घटना के बाद समाज में गहरी नाराजगी और आक्रोश है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

सभी की निगाहें अब पुलिस प्रशासन पर हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। वहीं, रामजी पांडे का यह सख्त रुख और बयान उनके समर्थकों और समाज के लोगों के बीच सराहनीय माना जा रहा है।