रेडक्रॉस द्वारा पलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण, बाटी गई त्वरित राहत सामग्री


लखीमपुर खीरी, 31 जुलाई 2024 - इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा ब्लॉक पलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस की 12 सदस्यीय टीम ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और त्वरित राहत सामग्री का वितरण किया।

बाढ़ के पानी से घर डूब जाने के बाद शारदा ब्रिज के किनारे अस्थाई आशियाना बनाकर रह रहे श्री नगर, प्रेमनगर, सहमई आदि ग्रामों के पीड़ित परिवारों को प्रत्येक परिवार को 1 साबुन किट, 3 पेस्टब्रश सेट, सैनिटरी पैड और नमकीन बिस्किट पैकेट दिए गए।

रेडक्रॉस टीम ने न केवल बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा, बल्कि उन्हें बाढ़ के पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए। रेडक्रॉस के सदस्य आरती श्रीवास्तव (सचिव, रेडक्रॉस खीरी), ओमकार सिंह (रिसर्च स्कॉलर, मानव विज्ञान विभाग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली), अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, स्वयंसेवी शुभम सिंह, अमर नाथ शुक्ला, सुनीता सिंह, हिमांशु सिंह, विपिन कुमार, अजय, कौशल, महेंद्र प्रताप और राजेश कुमार ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया।

इस सर्वेक्षण के दौरान टीम ने यह आश्वासन दिया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों को आवश्यक मदद पहुंचाई जाएगी। बाढ़ पीड़ितों के लिए यह मदद बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे वे अपने जीवन को पटरी पर ला सकें और सुरक्षित महसूस कर सकें।

रेडक्रॉस द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण और राहत कार्य की सराहना की जा रही है, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत का कारण बना है।