दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन - गंगेश्वर दत्त शर्मा


नोएडा, 30 जुलाई 2024: जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-71, नोएडा चौराहे के पास न्यू लाइट स्कूल के गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया गया।
बताते चले यह बच्चे शिव संगत ट्रस्ट के थे ,जो पृथला चौक ट्रस्ट को जा रहे थे ।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवी रितु सिन्हा और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित है। संस्था की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

आज के भोजन का प्रबंध पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता जी ने किया। भोजन वितरण में टीम की कार्यकर्ता सविता देवी, बबीता, और प्रीति गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।