आप विधायक मदन लाल बने गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाग लेने का निर्णय लिया है  लेकिन उससे पहले अगले वर्ष के शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है।

 जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बताया कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के लिए सेमीफाइनल चुनाव होंगे। और आम आदमी पार्टी  उत्तर प्रदेश  पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इन पंचायत चुनावों के लिए दिल्ली के विधायकों को उत्तर प्रदेश के जिलों में चुनाव प्रभारी बनाया जा रहा है।।           

               जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि कस्तूरबा नगर दिल्ली के विधायक मदन लाल को जिला प्रभारी (पंचायत चुनाव) गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है।नव-नियुक्त जिला प्रभारी मदन लाल कल रविवार  27 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर  के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने नोएड़ा आ रहे है