साजिश पर भारी साहस:deepak tiwari

इंदौर.एमवाय अस्पताल में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग परिवार के साथ करीब 100 किमी दूर से इलाज करवाने पहुंचा। उसके हाथ में एक तीर आर-पार था। विवाद के बाद बुजुर्ग को दूसरे पक्ष के लोगों ने तीर मारकर घायल कर दिया था। तीर हाथ में फंस जाने के बाद उसे इलाज के लिए लाया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद तीन निकाला गया।
जानकारी अनुसार घायल झांगू मूलत: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धार के टांडा के पास बेरी गांव का रहने वाला है। वह खेती और मजदूरी करता है। परिजन के अनुसार झांगू को गांव में ही रहने वाले रेमू ने रात करीब 8 बजे तीर मार दिया था। हमले में एक तीर झांगू के हाथ में लगा और वह आर-पार हो गया। इसके बाद उसे पहले टांटा के अस्पताल लेकर जाया गया। यहां से सरदारपुर और फिर धार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घायल ने बताया कि रेमू ने बिना किसी बात के हमला कर दिया। वहीं, परिजन ने बताया कि नशे में धुत होकर रेमू घर आया, उस समय झांगू सो रहा था। अंदर आते ही उसने हमला कर दिया, जबकि हमारा उससे कोई विवाद नहीं था।